18 Apr 2024, 14:10:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में तूफान ‘इन-फा’ के कारण ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 5:13PM | Updated Date: Jul 23 2021 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने तूफान ‘इन-फा’ के मद्देनजर शुक्रवार सुबह ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया, जो दूसरा अधिकतम स्तर का अलर्ट है। प्रशांत महासागर में उच्च दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इन-फा एक मजबूत तूफान बन गया है और इसके रविवार दोपहर से सोमवार की सुबह तक पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में पहुंचने का अनुमान है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि तूफान का केंद्र शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे झेजियांग प्रांत में जियांगशान से लगभग 640 किमी दक्षिण पूर्व में एक तटीय क्षेत्र में 24.5 डिग्री उत्तर अक्षांश और 125.3 डिग्री पूर्व के देशांतर पर स्थित था। इन-फा का अर्थ होता है आतिशबाजी। यह लगभग 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे ताकतवर हो रहा है। इन-फा शंघाई, झेजियांग और ताइवान सहित क्षेत्रों में बारिश लायेगा। गौरतलब है कि चीन में रंगों पर आधारित चार-स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिनमें लाल सबसे गंभीर चेतावनी का प्रतिनिधित्व करता है, इसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »