20 Apr 2024, 15:41:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद हुई मौतों की जांच शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 4:38PM | Updated Date: Jul 23 2021 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका का स्वास्थ्य उत्पाद नियामक प्राधिकरण (एसएएचपीआरए) देश में कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद हुई 28 लोगों की मौत की जांच कर रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि यह निर्धारित करने के लिए अध्ययन किये जायेंगे कि टीका लगवाने के बाद हुई मौतों का टीकाकरण से कोई प्रत्यक्ष संबंध है अथवा नहीं। देश के लोगों को जॉनसन एंड जॉनसन और फाइजर कंपनी की कोरोना वैक्सीन लगायी जा रही है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोइटुमेलो सेमेटे-मकोकोटलेला ने गुरुवार को कहा, ‘‘हमें यह निर्धारित करने की आवश्यकता है कि हमने जो घटना देखी है, वह वास्तव में टीके से संबंधित है या उसका संबंधी किसी और चीज से है।
 
ये बहुत व्यापक अध्ययन हैं।’’ एसएएचपीआरए ने बुधवार को सांसदों को बताया था कि फाइजर या जॉनसन एंड जॉनसन के टीके लगवाने वाले लोगों में संक्रमण की रिपोर्ट मिल रही हैं। इसके बाद इन मौतों की जांच शुरू की गयी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगभग 55 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इनमें से 10 लाख से अधिक लोगों को जॉनसन एंड जॉनसन और शेष 45 लाख लोगों को फाइजर का टीका लगाया गया है। गौरतलब है कि अफ्रीकी महाद्वीप में सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 23,27,472 मामले दर्ज किये गये हैं और 68,192 लोगों की मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »