28 Mar 2024, 14:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व छात्रों ने IIT बंबई को भेजा 5 करोड़ Dallar का दान, शोध-अनुसंधान के कार्यों में आयेगी तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 6:03PM | Updated Date: Jul 22 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में 25 साल पहले स्थापित की गई IIT बंबई के पूर्व छात्रों की संस्था ने अपने पुराने संस्थान को 5 करोड़ डालर (करीब 370 करोड़ रुपये) का दान भेजा है। यह धनराशि अमेरिका की आइआइटी बंबई हेरिटेज फाउंडेशन (आइआइटीबीएचएफ) के 3300 सदस्यों से इकट्ठा की गई है। अमेरिका में रहने वाले सभी पूर्व छात्र इस संस्था के सदस्य हैं।
 
इस संस्था के 19 जुलाई को 25 साल पूरे हुए हैं। इसी अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम में धनराशि को सौंपा गया। कार्यक्रम में सभी पूर्व छात्र उपस्थित रहे। इस धनराशि से आइआइटी बंबई में शोध-अनुसंधान के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। IITB Heritage Foundation के अध्यक्ष डीसी अग्रवाल ने 25 साल पूरे होने पर संस्था के कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्यों यानी पूर्व छात्रों ने अमेरिका में आइआइटी बंबई को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। संस्था ने आइआइटी बंबई में 575 स्कालरशिप दी हैं, जिनका पांच हजार छात्रों को लाभ मिला। इसके अलावा यहां के 25 सेंटर, स्कूल और प्रयोगशाला के निर्माण में मदद की है। आइआइटी बंबई के निदेशक सुभासिस चौधरी ने हेरिटेज फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »