टोक्यो। जापान में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की संख्या 5140 रही जबकि राजधानी टोक्यो में 1979 नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्थानीय मीडिया ने आज यह जानकारी दी।
टोक्यो में संक्रमण के नये दैनिक मामले पिछले सप्ताह के औसतन 882 की तुलना में इस सप्ताह गुरुवार तक औसतन 1373 रहे। महानगरीय मानदंडों के तहत कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार लोगों का आंकड़ा एक और बढ़कर 65 हो गया।