19 Apr 2024, 00:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में वायु सेना की कार्रवाई में 14 तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 3:47PM | Updated Date: Jul 22 2021 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में वायु सेना की कार्रवाई में 14 तालिबानी आतंकवादी मारे गये और छह अन्य घायल हो गये। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमन ने बुधवार रात ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायु सेना ने कंधार के पंजवई जिले में तालिबानी आतंकवादियों के ठिकाने पर आज हवाई हमले किये। वायु सेना की कार्रवाई में 14 आतंकवादी मारे गये और छह अन्य घायल हो गये। गौरतलब है कि अफगानिस्तान से नाटो और अमेरिकी सेनाओं की वापसी शुरू होने के साथ ही तालिबान ने राजधानी काबुल सहित देश भर में हमले तेज कर दिये हैं।
 
आतंकवादी संगठन विशेष तौर पर राजनेताओं, महत्वपूर्ण हस्तियों और कार्यालयों आदि को निशाना बनाता है। देश के कुल 419 जिलों में 214 जिला मुख्यालयों पर तालिबानी आतंकवादियों ने कब्जा कर रखा है। इससे एक दिन पहले समांगन प्रांत से एक पाकिस्तानी आतंकवादी को हिरासत में लिया गया। यह आतंकवादी अफगानिस्तानियों की हत्या करने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से फर्जी आव्रजन कार्ड के साथ अफगानिस्तान में दाखिल हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »