25 Apr 2024, 10:39:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिजोरम में मिले कोविड 19 के तीन अलग-अलग वैरिएंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 2:30PM | Updated Date: Jul 22 2021 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिजोरम। मिजोरम में बीते दिन कोविड 19 के 75 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इन संक्रमित मरीजों में तीन कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट पाए गए हैं इन संक्रमित मरीजों में से 73 मरीजों में डेल्टा वैरिएंट मिले हैं, और दो अन्य में अल्फा और बीटा वैरिएंट पाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि डेल्टा स्वरूप के 73 मामलों में से 56 मामले आइजोल में, नौ लुंगलेई में, पांच कोलासिब में और तीन सेरचिप में पाए गए। अल्फा और बीटा वैरिएंट के दोनों मामले आइजोल में पाए गए। उन्होंने बताया कि मरीजों की स्थिति का अभी पता नहीं लगाया गया है। नोडल अधिकारी ने कहा, ‘‘मिजोरम सरकार राज्य में अन्य स्वरूपों का पता लगाने के लिए व्यापक कोशिशें कर रही है।
 
लोगों को काफी सावधान रहना होगा और दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा क्योंकि राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड के अलग स्वरूप पहले ही मौजूद हैं।’’ इस दौरान लोगों को महामारी से बचने की जरूरत है। नोडल अधिकारी ने कहा कि लोग पहले से ज्यादा जागरूक रहें। पचुआउ ललमालसाव्मा ने बताया कि इन नमूनों को जून में पश्चिम बंगाल के कल्याणी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। मिजोरम सरकार राज्य में और वेरिएंट का पता लगाने के लिए व्यापक कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को काफी सावधान रहना होगा और दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा, क्योंकि राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड के अलग वेरिएंट पहले ही मौजूद हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »