29 Mar 2024, 00:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बान की मून: दोबारा आचरण आयोग के अध्यक्ष चुने गए, 2017 से इस पद पर हैं काबिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 8:50PM | Updated Date: Jul 20 2021 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को मंगलवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया। आईओसी के सत्र के दौरान उन्हें इस पद पर दोबारा चुना गया।

दक्षिण कोरिया के 77 साल के राजनीतिज्ञ और राजनयिक बान की मून 2017 से इस पद पर हैं। वह चार साल के एक और कार्यकाल के लिए इस पद पर रहेंगे। आईओसी से 2019 में सदस्य के रूप में जुड़ने वाली कोस्टा रिका की लॉरा चिनचिला आचरण आयोग की नई सदस्य होंगी।

चीन की हेनकिन शुइ को एक बार फिर चार साल के लिए आयोग का सदस्य चुना गया। वह भी 2017 में आयोग की सदस्य बनीं थीं। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को होना है। बान की मून जनवरी 2007 से दिसंबर 2016 तक संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव रह चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »