19 Apr 2024, 21:06:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

World के सबसे Richest शख्स Jeff Bezos भरेंगे अंतरिक्ष में उड़ान, ऐसा होगा पूरा सफ़र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 1:02PM | Updated Date: Jul 20 2021 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और Amazon मालिक Jeff Bezos इस बार एक अलग ही तहलका मचाने वाले हैं। दरअसल, Jeff Bezos इस बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रहे हैं। इस स्पेस मिशन के लिए उन्होंने पूरी तरह से अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को बेजोस अपने भाई Mark Bezos के साथ साथ एक सबसे बुजुर्ग और एक सबसे युवा ऐस्ट्रोनॉट को भी लेकर जाएंगे। जानकारी के मुताबिक़, इस सफ़र के दौरान Jeff Bezos कुल 11 मिनट तक के लिए ही अंतरिक्ष में रहेंगे। इस पूरे सफ़र में ख़ास बात वो रॉकेट है जिसमें बेजोस सफ़र करने जा रहे हैं। कौन सा है वो रॉकेट, क्या है उसकी खासियत और क्या कुछ होने वाला है इस सफ़र के दौरान इन सभी बातों की आपको जानकारी देंगे। लेकिन पहले ये बता देते हैं कि अंतरिक्ष का ये अनोखा और मज़ेदार सफ़र शुरु करने से पहले बेजोस ने अपने साथियों से क्या कहा।
  
बेजोस ने CBS के 'The late night show with Stephen Colbert' पर अपनी इस स्पेस ट्रिप के बारे में बताते हुए कहा, 'सिट बैक, रिलैक्स, खिड़की के बाहर देखिए और बाहर व्यू को महसूस कीजिए'। बेजोस और उनके भाई मार्क बेजोस 'न्‍यू शेफर्ड रॉकेट सबऑर्बिटल फ्लाइट' से इस सफ़र को तय करने वाले हैं जो पूरी तरह से ऑटोनॉमस है और ध्‍वनि की तीन गुना रफ्तार से अंतरिक्ष की ओर जाने में सक्षम भी। यह रॉकेट तब तक अंतरिक्ष में जाता रहेगा जब तक कि उसका ज्‍यादातर ईंधन खत्‍म नहीं हो जाता। जिसके हिसाब से बेजोस की उड़ान धरती से करीब 100 किमी की ऊंचाई तक ही रहेगी।
                                                        
यही नहीं, यह कैप्‍सूल के सबसे ज्‍यादा ऊंचाई तक पहुंचने पर रॉकेट से अलग हो जाएगा। अंतरिक्ष में घूमने के दौरान कुछ मिनट बिना ग्रैविटी भारहीनता भी रहेगी जिसके बाद स्‍पेस कैप्‍सूल बेजोस को लेकर धरती की ओर रवाना हो जाएगा। रॉकेट की रफ़्तार को कम करने के लिए इसमें अपने आप पैराशूट खुलने का भी ऑप्शन है। साथ ही, रॉकेट अपने इंजन को फिर से चालू कर अपने कंप्‍यूटर की मदद से ठीक जगह पर लैंड करने में भी केपेबल है।जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि उनके साथ फंक भी इंसानों को ले जा रही Blue Origin की पहली स्पेस फ्लाइट में जाएंगी। बता दें कि, यह फ्लाइट 1969 में Neil Armstrong और Buzz Aldrin के अपोलो 11 मिशन की लैंडिंग की सालगिरह पर उड़ेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »