23 Apr 2024, 15:40:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गनी ने सुरक्षा स्थिति को लेकर हेरात प्रांत का दौरा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2021 3:37PM | Updated Date: Jul 19 2021 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सरकारी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार सुबह हेरात प्रांत का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। राष्ट्रपति भवन ने आज यहां जारी बयान में कहा कि गनी ने पूर्व मुजाहिदीन नेता मोहम्मद इस्माइल खान से मुलाकात की और हेरात की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा बलों के समर्थन को लेकर चर्चा की।
 
उन्होंने प्रांत में स्थानीय नागरिकों और सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की और पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर चर्चा की। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार बिना लड़ाई के हाल ही में तालिबान ने जिले के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान सरकार का इस समय प्रांत के केवल इंजिल और गुल दारा जिले पर नियंत्रण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »