19 Apr 2024, 02:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में मारे गए 11 तालिबानी आतंकवादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2021 5:16PM | Updated Date: Jul 16 2021 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के सरपुल प्रांत में सुरक्षा बलों के हवाई हमले में 11 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमन शुक्रवार को दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुरक्षा बलों ने कल रात सरपुल प्रांत में हवाई हमला किया, जिसमें 11 तालिबानी आतंकवादी मारे गए तथा उनके दो वाहन नष्ट हो गए। उल्लेखनीय है कि अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के बाद से सुरक्षा बलों तथा तालिबानी आतंकवादियों के बीच कड़ा संघर्ष चल रहा है। तालिबानी आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा करने का दावा किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »