19 Apr 2024, 20:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पश्चिमी जर्मनी में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 80 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2021 5:14PM | Updated Date: Jul 16 2021 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। पश्चिमी जर्मनी में भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी के अखबार बिल्ड टैब्लॉइड ने पुलिस के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी। अखबार में पुलिस के हवाले से बताया गया कि बारिश और बाढ़ से सबसे बुरी तरह से प्रभावित राइनलैंड-पैलेटिनेट प्रांत में 50 लोगों की मौत हुयी है, जबकि अन्य 30 लोगों की जान उत्तरी राइनलैंड-वेस्टफालिया में गयी है। पीड़तिों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि जर्मनी में सोमवार को बर्नड चक्रवात के कारण मूसलाधार बारिश हुई थी। हताहतों की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि 58 लोगों की मौत हुयी है तथा कई लोग लापता हैं। आपातकालीन सेवाएं राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुयी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »