25 Apr 2024, 20:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 40.58 लाख से अधिक लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2021 6:22PM | Updated Date: Jul 15 2021 11:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.83 करोड़ से अधिक हो गई है और अब तक इसके कारण 40.58 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ 83 लाख 61 हजार 244 हो गयी है जबकि 40 लाख 58 हजार 122 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.39 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.08 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।

दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,806 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ नौ लाख 87 हजार 880 हो गया है। इस दौरान 39 हजार 130 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ एक लाख 43 हजार 850 हो गयी है। 

सक्रिय मामले 2095 बढ़कर चार लाख 32 हजार 41 हो गये हैं। इसी अवधि में 581 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 11 हजार 989 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.39 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.28 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 हो गयी है।

ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.92 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.37 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57.85 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.42 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 55 लाख से अधिक हो गयी है और 50,367 मरीजों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »