मॉस्को। रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रुशेव ने गुरुवार को अपनी टिप्पणी में कहा कि रूस और अमेरिका के बीच रणनीतिक स्थिरता के समझौतों पर पहुंचने पर कुछ महत्वपूर्ण प्रगति पहले ही हो चुकी है। पात्रुशेव ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर मॉस्को कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम पहले से ही इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति पर चर्चा कर सकते हैं, जिसमें न्यू स्टार्ट समझौता भी शामिल है।
इसके साथ ही रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों के संयुक्त बयान में जेनेवा में शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय रणनीतिक स्थिरता वार्ता फिर से शुरू करने का का निर्णय लिया गया है।’’ रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा, ‘‘हम इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सबसे गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने की हमारी तत्परता के बारे में पूरी दुनिया को एक जबर्दस्त संकेत भेज रहे हैं।’’