19 Apr 2024, 11:30:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुलिवन और कोहावी ने सुरक्षा मुद्दों पर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 1:04PM | Updated Date: Jun 24 2021 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इजरायल के रक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोहावी से मुलाकात कर सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने बुधवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने आज वाशिंगटन में इजरायली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) के जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोहावी के साथ बैठक की।
 
सुलिवन ने इजरायल की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति जो बिडेन के समर्थन और दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।’’  बैठक के दौरान अधिकारियों ने ईरान की कथित दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों सहित पश्चिम एशिया में सुरक्षा और स्थिरता की चुनौतियों पर भी चर्चा की। बयान में कहा, ‘‘सुलिवन ने यह सुनिश्चित करने की राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता की पुष्टि की कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं मिले।’’ सुलिवन और कोहावी ने क्षेत्रीय रणनीतिक चुनौतियों पर द्विपक्षीय विचार विमर्श जारी रखने और इसे आगे बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »