25 Apr 2024, 13:59:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बिडेन ने कार्लोस डेल टोरो को नौसेना प्रमुख के पद के लिए नामित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2021 11:03AM | Updated Date: Jun 12 2021 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने नौसेना से सेवानिवृत्त कमांडर कार्लोस डेल टोरो को अमेरिकी नौसेना प्रमुख के पद के लिए नामित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी है। व्हाइट हाउस ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘ बिडेन ने नौसेना प्रमुख के पद के लिए ‘कार्लोस डेल टोरो’ को नामित करने की घोषणा की।’’
 
कार्लोस डेल टोरो अमेरिकी नौसेना से सेवानिवृत्त कमांडर हैं, उनके पास राष्ट्रीय सुरक्षा और नौसेना संचालन, बजट और अधिग्रहण का करीब 40 वर्षों का अनुभव है।’’ विज्ञप्ति के अनुसार क्यूबा के हवाना में जन्मे श्री डेल टोरो 1962 में शरणार्थी के रूप में अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गए थे।बयान के अनुसार, एसबीजी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के संस्थापक के रूप में उन्होंने जहाज निर्माण, एआई, साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष प्रणालियों सहित नौसेना के कार्यक्रमों का समर्थन किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »