28 Mar 2024, 20:53:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल और हमास के बीच जंग तेज, बॉर्डर पर भेजे जाएंगे 9 हजार सैनिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 12:15AM | Updated Date: May 15 2021 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

येरुशलम। इजरायली वायुसेना ने हमास के आंतरिक सुरक्षा मुख्यालय और आयुध भंडार पर हमला किया है। सेना की प्रेस सेवा ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने हमला किया। मुख्यालय में रफाह शहर के आंतरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख तथा अन्य विभागों का कायार्लय है। इजरायल और हमास के बीच जंग तेज हो गया।

इजरायल ने कहा कि वह गाजा सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिकों को भेज रहा है। उसने हमास शासित क्षेत्र में संभावित जमीनी आक्रमण के लिए 9,000 सैनिकों को तैयार रहने को कहा है। यह दिखाता है कि दोनों शत्रु युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। मिस्र के मध्यस्थ संघर्ष विराम प्रयासों के लिए इजरायल पहुंचे लेकिन इसमें प्रगति के कोई संकेत नहीं दिखे हैं। इजरायल में चौथी रात भी सांप्रदायिक हिंसा होने के बाद लड़ाई और तेज हो गई। यहूदी और अरब समूहों में लॉड शहर में झड़पें हुई। पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के आदेश देने के बावजूद झड़पें हुईं।

इस लड़ाई ने इजराइल में दशकों बाद भयावह यहूदी-अरब हिंसा को जन्म दिया है। लेबनान से देर रात रॉकेट दागे गए, जिससे इजरायल की उत्तरी सीमा पर एक तीसरे पक्ष के शामिल होने का खतरा पैदा हो गया है। हमास के एक वरिष्ठ निर्वासित नेता सालेह अरुरी ने लंदन स्थित एक चैनल को शुक्रवार को बताया कि उनके समूह ने पूर्ण संघर्ष विराम के लिए और बातचीत करने के लिए तीन घंटे के विराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि मिस्र, कतर और संयुक्त राष्ट्र संघर्ष विराम प्रयासों की अगुवाई कर रहे हैं।

इजरायली सेना ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में हवाई और जमीनी हमले हो रहे हैं। गाजा सिटी के बाहरी इलाकों में विस्फोटों से आसमान में धुएं का गुबार बन गया। हमले इतने भयावह थे कि कई किलोमीटर दूर शहर में लोगों की चीखें सुनी गई। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि मैंने कहा था कि हमास से बहुत भारी कीमत वसूल करेंगे। हम यही कर रहे हैं और भारी बल के साथ यही करते रहेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »