अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर पर गोलीबारी हुई है। इस हादसे में चार साल की बच्ची समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। वहीं, पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर पर गोलीबारी हुई है। यहां तीन लोगों को गोली मार दी गई है। इस तीन लोगों में एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वे सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी 8 मई को 7वें एवेन्यू और 44वीं स्ट्रीट के पास हुई है। उन्होंने बताया कि दो महिला और एक 4 साल की बच्ची को गोली लगी है, जो यहां घूमने आए थे। बच्ची और उसकी फैमिली आयरलैंड के निवासी थे और यहां घूमने आए थे। पुलिस ने बताया कि एक महिला की उम्र 46 साल है, जबकि एक की उम्र 23 साल है। वहीं, चार वर्षीय बच्ची को गोली उस वक्त लगी जब उसका परिवार कुछ सामान खरीद रहा था।