20 Apr 2024, 19:52:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश के विदेश मंत्री मोमेन ने दी ममता को बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 5:22PM | Updated Date: May 5 2021 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के विदेश मंत्री डा. ए के अब्दुल मोमेन ने दो मई की शानदार जीत के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार को बधाई दी। डा. मोमेन ने बनर्जी को लिखे पत्र में कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता का जनादेश हासिल किया है, जो आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की जनता के विश्वास का प्रतिंिबब है। हम आपके आभारी हैं क्योंकि आपने बंगालियों के लंबे समय तक पोषित मूल्यों को ‘धार्मिक सद्भाव और भाईचारे’ के रूप में अपनाया है तथा बंगबंधु ने अपने पूरे जीवन में इसमें प्रमुख भूमिका निभाई है।

डा. मोमेन ने उल्लेख किया कि बांग्लादेश और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध मौजूद हैं और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग के संभावित क्षेत्रों का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि अविभाजित इतिहास, संस्कृति, भाषा, मूल्य और वंशानुगत संबंध दोनों देशों के लोगों के बीच के रिश्ते को अद्वितीय और मजबूत बनाते हैं। विशेष रूप से, पश्चिम बंगाल के लोग बंगलादेशियों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं। बंगलादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती, मुजीबवर्ष और बंगलादेश और भारत के बीच 50 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न मनाने के इस विशेष वर्ष में, मैं पश्चिम बंगाल के लोगों सहित भारत के लोगों और राजनीतिक नेतृत्व के समर्थन और बलिदान को याद कर रहा हूं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »