20 Apr 2024, 05:17:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए फेड ने ब्याज दरें स्थिर रखीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2021 5:53PM | Updated Date: Apr 29 2021 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉंशिगटन। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिलने की बात कहते हुये नीतिगत ब्याज दरों को शून्य से 0.25 प्रतिशत के बीच स्थिर रखने का फैसला किया है। फेड की मौद्रिक नीति बोर्ड की दो दिवसीय बैठक के बाद बुधवार को जारी बयान में कहा गया है ''टीकाकरण में हुई प्रगति के बीच आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के संकेतकों में सुधार दिखा है।'' उसने कहा कि मुद्रास्फिति बढ़ी है हालांकि यह अब भी दो प्रतिशत के दीर्घावधि लक्ष्य से नीचे है। ब्याज दरों को स्थिर रखने के साथ ही फेड सरकारी प्रतिभूतियों के जरिये अर्थव्यवस्था में तरलता बढ़ाकर इसे पहले की तरह समर्थन देता रहेगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »