19 Apr 2024, 12:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना के जांच के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2021 12:36PM | Updated Date: Apr 25 2021 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-खदीमी ने राजधानी बगदाद में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच होने तक अस्पताल प्रमुख को हिरासत में रखे जाने के आदेश दिये हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। बगदाद स्थित एक कोविड अस्पताल में शनिवार की रात आक्सीजन सिलेंडर में  विस्फोट हो जाने से आग लग गयी। स्थानीय मीडिया की ताजा रिपोर्टों के  मुताबिक घटना में मृतकों की संख्या 28 हो गयी है जबकि 50 से अधिक लोग घायल  हुए हैं। रिपोर्ट में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जतायी गयी है।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक श्री अल-खदीमी ने हादसे के कारणों की जांच तत्काल शुरू किये जाने के आदेश दिये हैं। बयान में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक अस्पताल प्रमुख और सुरक्षा सेवा निदेशक तथा उपकरणों की देखरेख करने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को हिरासत में रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »