19 Apr 2024, 08:45:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जिम्बाब्वे में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2021 6:17PM | Updated Date: Apr 24 2021 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरारे। जिम्बाब्बे के पूर्वी प्रांत मशोनालैंड में वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी जिनमें तीन चालक दल के सदस्य हैं। वायु सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने कहा,‘‘ जिम्बाब्बे वायु सेना का अगस्टा बेल 412 (एबी412) हेलीकॉप्टर कल एक्टुरस के हुकुरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा। यह बताते हुए दुख हो रहा है कि इस दुर्घटना में दो पायलेट और एक तकनीशियन के साथ-साथ वहां खेल रहे एक बच्चे की भी मौत हो गयी जबकि मकान में रह रहे एक अन्य लड़की और उसकी मां को चोटें आयी हैं, उन्हें पर्रिंयाटवा अस्पताल में भर्ती किया गया है।’’ हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण का अभी पता नहीं चला है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »