19 Apr 2024, 06:30:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चाड के राष्ट्रपति की विद्रोहियों के हमले में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2021 11:02AM | Updated Date: Apr 21 2021 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नदजमेना। चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी इटनो की विद्रोहियों के हमले में घायल होने के बाद मौत हो गयी। सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक डेबी विद्रोहियों के हमले मे गंभीर रूप से घायल हो गये थे और मंगलवार को उनकी मौत हो गयी। सेना ने कहा है कि राष्ट्रपति की मौत के बाद उनके पुत्र जनरल महामत इदरिस डेबी इटनो को देश का अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष चुना गया है। पिछले 30 साल से चाड के राष्ट्रपति रहे डेबी इसी महीने 11 अप्रैल को हुए राष्ट्रपति चुनाव में लगातार छठवीं बार विजयी हुए थे। डेबी के निधन पर देश में 14 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »