29 Mar 2024, 21:30:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में 23 हजार से ज्यादा कैदियों को रिहाई की योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2021 7:20PM | Updated Date: Apr 17 2021 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। म्यांमार में सेना तख्तापलट के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सैन्य प्रशासन 23 हजार से अधिक कैदियों को रिहा करने की योजना बना रहा है। एक समाचार एजेंसी ने शनिवार को राज्य प्रशासन परिषद के फैसले का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट जारी की।

न्यूज एजेंसी के अनुसार शुरुआत में 23,047 म्यांमार के नागरिकों और 137 विदेशियों की माफी की योजना बनायी जा रही है। परिषद ने लंबी अवधि की जेल की सजा को कम करने और मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की भी सूचना जारी की है। शुक्रवार को म्यांमार में बौद्ध नववर्ष उत्सव का अंतिम दिन थिंग्यान था, जो अप्रैल के मध्य में कई दिनों तक चलता है।

गौरतलब है कि म्यांमार में सेना ने तख्ता पटल कर एक फरवरी को एक साल के लिए आपातकाल की घोषणा की थी, जिसका बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »