24 Apr 2024, 05:08:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में संघर्ष और हमले में 65 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 4:42PM | Updated Date: Apr 12 2021 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों के साथ संघर्ष और आतंकवादी हमले में कम से कम 65 लोगों की मौत हुई है। एक स्वतंत्र युद्ध निगरानी समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी। द रिडक्शन इन वॉयलेंस ने  ट्विटर पर कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान हमारी टीम को 65 लोगों की मौत का प्रमाण मिले है। जिनमें से छह नागरिक, 12 अफगान राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षाबल के जवान और 47 तालिबानी आतंकवादी शामिल हैं। समूह ने कहा कि इस अवधि में 35 अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनमें 18 तालिबानी आतंकवादी, 12 सुरक्षा बल के जवान और पांच नागिरिक शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »