20 Apr 2024, 13:15:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान परमाणु एजेंसी के प्रवक्ता नातान्ज परमाणु संयंत्र दुर्घटना में घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 1:17PM | Updated Date: Apr 12 2021 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। ईरान की परमाणु एजेंसी के प्रवक्ता बेहरूज कवलवंदी नातान्ज यूरेनियम संवर्धन संयंत्र में हुई दुर्घटना में घायल हो गए है। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) एजेंसी ने यह रिपोर्ट दी है। आईआरआईबी के अनुसार रविवार सुबह नातान्ज यूरेनियम संवर्धन संयंत्र में हुई दुर्घटना में श्री कवलवंदी घायल हो गए, उन्हें फ्रैक्चर हुआ है तथा उसकी हालत स्थिर है। ईरान के नातान्ज परमाणु संयंत्र में रविवार सुबह विद्युत वितरण ग्रिड में दुर्घटना हुई है।
 
इसके कुछ घंटो बाद एईओआई के प्रमुख अली अकबर सलेही ने इसे ‘परमाणु आतंकवाद’ कहा। इजरायल के कान चैनल ने रविवार को खुफिया सूत्रों का हवाले से बताया कि नातान्ज परमाणु संयत्र पर एक साइबर हमला किया गया था जिसमें इजरायल की विदेशी खुफिया सेवा मोसाद शामिल है। एक अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को द न्यू यॉर्क टाइम्स के हवाले नातान्ज परमाणु संयत्र में बिजली ग्रिड में गड़बडी में ‘इजरायल की भूमिका’ की पुष्टि की है। शनिवार को ईरान ने नातान्ज परमाणु संयंत्र में दोबारा यूरेनियम संवर्धन शुरू करने की घोषणा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »