28 Mar 2024, 18:59:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया की जेल पर बंदूकधारियों का भीषण हमला, 2,000 कैदी फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2021 11:58AM | Updated Date: Apr 6 2021 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वारी। नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर लागोस में लोग पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने दो जेलों पर हमला कर दिया। जिसके बाद जेलों से करीब 2,000 कैदी भाग गए। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से मचे बवाल को रोकने के लिए 24 का कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। हिंसा प्रभावित दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में हमलावरों ने एक जेल पर निशाना साधते हुए मशीन गन और ग्रेनेड से रातभर हमले किए और इसी बीच करीब 2,000 कैदी भागने में सफल रहे। प्राधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। स्थानीय निवासी उचे ओकाफोर ने बताया कि इमो राज्य के ओवेरी कस्बे में देर रात दो बजे हमले आरंभ हुए, जो दो घंटे चले। प्राधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने अन्य अनेक पुलिस एवं सैन्य इमारतों पर भी हमले किए। नाइजीरिया जेल के प्रवक्ता फ्रांसिस एनोबोर ने कहा, ‘भागे कैदियों को फिर से गिरफ्तार करने के प्रयास जोर-शोर से किए जा रहे हैं।’ पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने मशीन गन, ग्रेनेड और आईईडी से हमले किए। दक्षिण पूर्वी नाइजीरिया में दो सप्ताह पहले भी हिंसा हुई थी।
 
हमलावरों ने विस्‍फोटक लगाकर जेल की दीवार को उड़ाया
इस हमले में चार पुलिस थानों, सुरक्षा चौकियों और जेल के वाहनों पर हमलों में कम से कम 12 सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली थी, लेकिन नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने क्षेत्र में सक्रिय अलगाववादी ‘ईस्टर्न सिक्योरिटी नेटवर्क’ को जिम्मेदार ठहराया था। ताजा हमले में जेल की दीवार का एक हिस्‍सा ही ढह गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने विस्‍फोटक लगाकर जेल की दीवार को उड़ा दिया। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई हैं और कई अन्‍य घायल हुए हैं। अभी तक किसी भी ग्रुप ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। हालांकि पुलिस को शक है कि अलगाववादी गुट ‘ईस्टर्न सिक्योरिटी नेटवर्क’ इस हमले के लिए जिम्‍मेदार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »