18 Apr 2024, 21:57:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बाइडेन के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन रोकने का करेंगे प्रयास: सूगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2021 5:09PM | Updated Date: Apr 4 2021 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सूगा ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन रोकने के प्रयास करेंगे। क्योडो संवाद समिति के अनुसार प्रधानमंत्री ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा,‘‘ मैं संयुक्त रूप से ऐसे प्रयास करने की अगुवाई करूंगा।’’ संवाद समिति के अनुसार सूगा और बाइडेन 16 अप्रैल को वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ने बताया कि बाइडेन ने 22 और 23 अप्रैल को वर्चुअल जलवायु समिट के लिए दुनिया के 40 नेताओं को आमंत्रित किया है। सूगा ने पहले ही कहा है कि उनकी इच्छा 2050 तक जापान को कार्बन तटस्थ बनाने की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »