20 Apr 2024, 20:47:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महबूबा ने ममता के विपक्षी दलों के एकजुट होने के आव्‍हान का किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2021 7:18PM | Updated Date: Apr 2 2021 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार विश्वसनीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके राजनीतिक विरोधियों को परेशान कर रही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष मुफ्ती द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के दामाद के घर पर आयकर विभाग के छापे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस तरह के हमलों से लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आने की पहल का समर्थन करती हैं। पीपुल्स एलायंस फॉर गुप्कार डिक्लेरेशन की उपाध्यक्ष मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा,‘‘ स्टालिन के दामाद के घर पर आयकर छापा केन्द्र सरकार के राजनीतिक विरोधियों पर विश्वसनीय एजेंसियों से हमला करने का यह एक और उदाहरण है। इस हमले से लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों से एक मंच पर आने की ममता जी की पहल समय की मांग है।’’ गौरतलब है कि आयकर विभाग ने द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन के दामाद सबरीसन के चार परिसरों पर आज छापे डालकर खोजबीन की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »