28 Mar 2024, 22:48:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

Britain में पाकिस्तानियों की एंट्री पर लगाया Ban, इन देशों पर भी लगी रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2021 5:17PM | Updated Date: Apr 2 2021 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

Britain में कोरोना वायरस के चलते पाकिस्तानियों की एंट्री पर Ban लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 9 अप्रैल से लागू किया जा रहा है। पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, केन्या और फिलीपींस को भी ब्रिटेन ने रेड लिस्ट में शामिल किया है। हालांकि इन देशों से आने वाले ब्रिटिश या आयरिश मूल के लोगों की एंट्री पर रोक नहीं होगी, लेकिन उन्हें 10 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहना होगा।

पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त क्रिश्चियन टर्नर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है। क्वारेंटाइन के दौरान इन देशों से आने वाले लोगों का दो बार कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

सूची में शामिल अन्य देशों में अंगोला, अर्जेंटीना, बोलीविया, बोत्सवाना, ब्राज़ील, बुरुंडी, केप वर्डे, चिली, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इक्वाडोर, एस्वेटिनी, इथियोपिया, फ्रेंच गुएना, गुयाना, लेसोथो, मलावी, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, ओमान, पनामा, पैराग्वे, पेरू, कतर, रवांडा, सेशेल्स, सोमालिया, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, तंजानिया, संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे, वेनेजुएला, जाम्बिया और जिम्बाब्वे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »