20 Apr 2024, 07:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तानी सेना का हेलीकाप्टर हेल्मांद प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम तीन मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2021 4:43PM | Updated Date: Apr 1 2021 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तानी सेना के एक हेलीकाप्टर के दक्षिणी हेल्मांद प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। प्रांत के प्रमुख अताउल्लाह अफगान ने एरियाना न्यूज के हवाले से बताया कि यह अफगानी राष्ट्रीय सेना का हेलीकाप्टर था और इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हेलीकाप्टर के गिरने के कारणों का अभी तक नहीं पता चला है। एरियाना न्यूज ने बताया कि इसमें शायद कोई तकनीकी खामी आई होगी जिसकी वजह से यह गिर गया है। इस बीच तालिबान ने दावा किया है कि उसने ही इसे गिराया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »