20 Apr 2024, 11:43:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में बनी तीनों वैक्सीन के गंभीर दुष्परिणाम नहीं: पुतिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2021 6:01PM | Updated Date: Mar 28 2021 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि देश में बनी तीनों वैक्सीन के कोई गंभीर दुष्परिणाम सामने नहीं आये हैं। रूस ने स्पूतनिक वी, इपिवैककोरोना और कोविवैक वैक्सीन बनायी हैं। पुतिन ने रविवार को रोसिया-1 प्रसारक से कहा, ‘‘मैं एक तथ्य जानता हूं कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी वैक्सीन लगवाने के बाद बेहतर महसूस करते हैं।
 
मुझे तीनों वैक्सीन के कोई दुष्परिणाम आने की कोई जानकारी मिली है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ सभी तीनों वैक्सीन प्रभावी, भरोसेमंद और सुरक्षित हैं।’’ पुतिन ने कहा, ‘‘ वे सभी गुणवत्ता के लिहाज से मोटे तौर पर एक जैसी हैं। एक थोड़ा ज्यादा समय तक प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती है, दूसरी उससे थोड़ा कम सुरक्षा देती है, यद्यपि ये कमोवेश एक जैसी हैं लेकिन ये थोड़ी अच्छी हैं।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »