29 Mar 2024, 16:15:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया में सोने की खान धंसने से 15 खनिक फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2021 2:52PM | Updated Date: Mar 27 2021 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मध्य कोलम्बिया में सोने की खदान के धंसने से वहां काम कर रहे कम से कम 15 खनिक फंस गए है। राष्ट्रीय खनन एजेंसी (एएनएम) के अध्यक्ष जुआन मिगुएल डुरान ने शनिवार को यह जानकारी दी। डुरान ने ट्वीट किया, ‘‘केलदास विभाग के नीरा स्थित एक सोने की खदान के धंसने की घटना के बाद आपातकालीन प्रोटोकॉल को सक्रिय किया गया है। घटनास्थल पर कम से कम 15 खनिक फंसे हुए है और एएनएम खदान बचाव दल की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है।’’ यह दुर्घटना शुक्रवार को घटी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार खदान के धंसने पर वहां कम से कम 20 लोगों के फंसने की आशंका व्यक्त की है। खदान किस वजह से धंसी इसका अभी पता नहीं चला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »