29 Mar 2024, 21:31:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने तुर्की से रूसी एस-400 प्रणाली नहीं खरीदने का किया आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2021 7:48PM | Updated Date: Mar 24 2021 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने तुर्की से आग्रह किया है कि वह रूस में निर्मित एस-400 मिसाइल प्रणाली नहीं खरीदे। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावूसोगलु के साथ हुई चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठाया। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेद प्राइस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

प्राइस ने दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘विदेश मंत्री ब्लिंकन ने तुर्की से रूसी एस-400 मिसाइल प्रणाली को नहीं खरीदने का आग्रह किया है।’’ 

ब्लिंकन और कावूसोगलु ने अफगानिस्तान और सीरिया में दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने तुर्की और यूनान के बीच चल रही बातचीत को लेकर भी चर्चा की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम को लेकर इस्तांबुल सम्मेलन से तुर्की के बाहर जाने को लेकर भी बातचीत की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »