23 Apr 2024, 19:37:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में सड़क हादसों में आठ की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2021 7:25PM | Updated Date: Mar 21 2021 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के फरीदपुर जिला में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हुई है। पहली घटना में मधुखली में एक ट्रक तथा एक मिनी बस में टक्कर होने से एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं भानगर राउंडबाउट फ्लाईओवर पर एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। मधुखली में हुए सड़क हादसों में 10 यात्री घायल भी हुए हैं। पुलिस अधिकारी मोहम्मद रसेल मगुरा ने रविवार को बताया कि ढाका खुलना राजमार्ग पर आज सुबह करीब नौ बजे ट्रक तथा मिनी बसे के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गयी, जिसके कारण एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि अभी तक पीड़ितों की पहचान नहीं हो पायी है। वहीं अपराह्न में करीब तीन बजे एक कार तथा मोटर साइकिल में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान भानगर के सदर्दी चौधरी कंडा गांव के निवासी शकील खान तथा होग्लाडंगी गांव के निवासी नैमुर रहमान के तौर पर हुई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »