23 Apr 2024, 22:23:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सैन्य तख्तापलट के खिलाफ डॉक्टरों का प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2021 5:42PM | Updated Date: Mar 21 2021 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नेपीदा। म्यांमार के मांडले में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने रविवार तड़के प्रदर्शन किया, जिसमें सुरक्षा बलों के साथ टकराव को कम करने के उद्देश्य से यह शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। समाचार पोर्टल मिजÞमिा द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि सैकड़ों लोग मांडले में एकत्रित हुए हैं, जिनमें से कई ने सफेद कोट पहने हुए थे और सुनसान सड़कों पर मार्च करते हुए दिखाई दिए। जो ‘सैन्य शासन की विफलता, हमारे कारण हमारे कारण’ के नारा भी लगा रहे थे।
 
राजनीतिक कैदियों के लिए सहायता एक निगरानी समूह की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश भर में 247 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। निगरानी समूह के अनुसार, सुरक्षा बलों की गोलियों से कई लोग हताहत हुए हैं। डॉक्टरों के मांडले प्रदर्शन में इंजीनियर भी शामिल हुए, जिन्होंने इसे ‘नो-‘ह्यूमन स्ट्राइक’ करार दिया। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक देश भर के लगभग 20 स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने कल रात और रविवार को मुख्य शहर यंगून से उत्तर में काचिन राज्य के छोटे समुदायों और दक्षिण के सबसे शहर, क्वाथांग में कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर बौद्ध भिक्षु भी प्रदर्शन में शामिल हुए और उनमें से कई के हाथों में कैंडल भी थे। कुछ लोग कैंडल को हाथ में पकड़कर तीन अंगुलियों से सल्यूट का आकार बनाकर प्रदर्शन कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »