29 Mar 2024, 20:07:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में तख्ता के बाद विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई में 230 से अधिक लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2021 11:31AM | Updated Date: Mar 20 2021 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नेयपीडॉ। म्यांमार में तख्तापलट के बाद 44 दिनों में विरोध प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई में 230 से अधिक लोगों की मौत हुई है। म्यांमार में नागरिक अधिकार समूह, राजनीतिक कैदियों के सहायता संघ ने शुक्रवार को फेसबुक पर लिखा, ‘‘एक फरवरी से अब तक देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई में 234 लोगों की मौत हो चुकी है।’’ इससे एक दिन पहले अधिकार समूह ने यह संख्या 224 बताई थी। समूह ने कहा कि यह उसके पास दर्ज सत्यापित हताहतों की संख्या है। उन्होंने कहा कि वास्वत में यह संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 2,330 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »