20 Apr 2024, 18:36:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको में अपराधियों के हमले में 13 पुलिस अधिकारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2021 12:12AM | Updated Date: Mar 20 2021 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको की राजधानी में अपराधियों के एक समूह ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के काफिले पर हमला कर दिया जिसमें 13 अधिकारियों की मौत हो गयी। मैक्सिको के सुरक्षा संबंधी मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। 

वक्तव्य के मुताबिक कोटेपेक हरिनास नगरपालिका क्षेत्र के लानो ग्रांडे जिले में गुरुवार को अपराधियों के एक समूह ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें 13 अधिकारियों की मौत हो गयी। प्रवक्ता के अनुसार इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए नेशनल गार्ड, सेना, नौसेना और खुफिया विभाग की टीम ने एक संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य हमले में भी चार अधिकारी मारे गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »