29 Mar 2024, 17:03:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेना ने सू की पर 6 लाख डॉलर,11 किलो सोना रिश्वत लेने का लगाया आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2021 11:13AM | Updated Date: Mar 12 2021 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाएप्यीडॉ। म्यांमार के सैन्य शासकों ने अपदस्थ लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की के खिलाफ अब तक के सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने  अवैध रूप से 600,000 डॉलर तथा 11 किलोग्राम सोना लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने हालांकि इस आरोप की पुष्टि के लिए कोई सबूत मुहैया नहीं कराया है। वहीं सुसू की की पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया है।
 
जुंटा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जाव मिन टुंग ने गुरुवार को कहा कि सुसू की के खिलाफ आरोप यंगून के पूर्व मुख्यमंत्री फियो मियां थीन द्वारा लगाए गए थे, जिन्होंने उन्हें (सुसू की) को पैसे दिए थे। उन्होंने कहा कि अपराध निरोधक समिति इन आरोपों की जांच कर रही है। उन्होंने म्यांमार के अपदस्थ राष्ट्रपति विन म्यिंट तथा कई कैबिनेट मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »