24 Apr 2024, 16:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में ओक्लाहोमा ने हटाई कोरोना को लेकर लगाई गई पाबंदियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2021 11:11AM | Updated Date: Mar 12 2021 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में ओक्लाहोमा ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर लगाई गई पाबंदिया हटा ली है तथा सामान्य जन-जीवन की ओर लौट गया है। यह जानकारी गवर्नर केविन स्टिट ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कल एक नया कार्यकारी आदेश जारी करूंगा। ओक्लाहोमा में  कोई राज्यव्यापी प्रतिबंध नहीं होगा। मैं सरकारी इमारतों में मास्क पहनने की अनिवार्यता को भी हटा रहा हूं।’’
 
उन्होंने बताया कि ओकलाहोमा के निवासी टीके लगाना तथा मास्क पहनना परिस्थितियों के आधार पर व्यक्तिगत निर्णय होगा। उन्होंने बताया कि राज्य की 40 लाख आबादी में से चार लाख लोग वैक्सीन का टीका लगवा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार  ओक्लाहोम में अब तक कोविड-19 के 4.30 लाख मामले दर्ज किए गए हैं तथा 4,700 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »