26 Apr 2024, 01:04:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का किया सफल परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2021 12:15AM | Updated Date: Mar 10 2021 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की ने मंगलवार को मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली हिसार ओ प्लस वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। रक्षा औद्योगिक इकाई के अध्यक्ष इस्माइल डेमिर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। डेमिर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘देश में ही विकसित की गयी हिसार ओ प्लस वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। मिसाइल प्रणाली ने अधिकतम दूरी पर सभी तय लक्ष्य को साधा।’’ गौरतलब है कि तुर्की कम दूरी तथा मध्यम दूरी की हिसार श्रेणी की मिसाइल रक्षा प्रणाली का विकास कर रहा है। हिसार मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमानों, यूएवी, क्रूज मिसाइलों को नष्ट करने की क्षमता रखता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »