29 Mar 2024, 18:08:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कजाकिस्तान में स्पूतनिक वी के 33000 से अधिक टीके लगाये गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2021 12:01AM | Updated Date: Mar 10 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नूर-सुल्तान। कजाकिस्तान में रूस निर्मित स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 33 हजार से अधिक नागरिकों को दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में बताया कि देश में 33,729 लोगों को स्पूतनिक वी की 33,729 लोगों को पहली डोज दी गयी, दूसरी खुराक 15,856 को दी जाएगी। 

इससे पहले फरवरी के शुरू में देश में चिकित्सा श्रमिकों को प्राथमिकता के साथ स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी थी। इस माह की शुरुआत में शिक्षकों और विधि प्रवर्तन अधिकारियों को टीकाकरण के लिए स्पूतनिक वी वैक्सीन लगायी गयी। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में देश में कजाख वैक्सीन काजकोविड-इन इस्तेमाल की योजना है जिसका वर्तमान में तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण किया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »