27 Apr 2024, 02:48:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुलिस ने ज्यूरिख में दो महिला प्रर्दानकारियों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2021 11:35AM | Updated Date: Mar 7 2021 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यूरिख। स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित महिलाओं की रैली पर आंसू गैस गोले दागे और दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। महिलाओं की रैली के दौरान शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने कोविड-19 महिलाओं के नियमों का हवाला देते हुए भीड़ एकत्र करने पर प्रतिबंधों को लेकर लोगों को चेतावनी दी। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी शहर के विभिन्न हिस्सों में एकत्रित हो रहे थे और उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।
 
पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों में से एक ने पुलिस अधिकारी की पिटाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी को पीटने वाली महिला को हिरासत में ले लिया, हालांकि भीड़ ने उसे मुक्त कराने का प्रयास किया था। जिसके बाद पुलिस को फिर से आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने एक अन्य प्रदर्शनकारी को भी गिरफ्तार किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »