20 Apr 2024, 04:07:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेनेगल में विपक्षी नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसा, चार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2021 10:40AM | Updated Date: Mar 6 2021 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दाकर। पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल में विपक्षी नेता उस्मान सोनको की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेनेगल में गुरुवार को विपक्षी नेता की गिरफ्तारी के बाद राजधानी दाकर समेत अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुईं जिसमें लूटपाट, तोड़-फोड़ और गोलीबारी भी हुई। सेनेगल के गृह मंत्री एंटोनी फेलिक्स अब्दुल डियोम ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था का उल्लंघन कर तोड़-फोड़ और हिंसा करने वाले लोगों की जवाबदेही तय की जायेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। डियोम ने इस हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »