20 Apr 2024, 08:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में झील में नाव डूबने से सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2021 11:10AM | Updated Date: Feb 23 2021 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के अलेक्जेंड्रिया के पास मेरियट झील में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूब जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी है। मिस्र के यूम7 समाचार पत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र ने बताया कि नाव पर एक ही परिवार के 12 से अधिक सदस्य सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। सोमवार को यह परिवार झील के एक टापू से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। राहत एवं बचावकर्मी दुर्घटना के बाद लापता हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »