29 Mar 2024, 15:13:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान को फाइजर की कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप मिली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2021 5:18PM | Updated Date: Feb 21 2021 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान को फाइजर की कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खेप रविवार सुबह मिल गयी। क्योडो समाचार एजेंसी ने बताया कि बेल्जियम से वैक्सीन आज सुबह टोक्यो के नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। एजेंसी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि दूसरी खेप में कितनी खुराक पहुंची है। इससे पहले जापान को 12 फरवरी को फाइजर के बेल्जियम स्थित कारखाने से वैक्सीन की 4,00,000 खुराक का पहली खेप मिली थी। जापान ने 17 फरवरी से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सार्वजनिक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है।
 
राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के पहले दिन 125 मेडिकल कर्मचारियों को जापान में कोरोना वैक्सीन दी गयी। देश में शुक्रवार शाम तक पांच हजार लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी थी। जापान में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अप्रैल से वैक्सीन लगाने की योजना है। फाइजर की वैक्सीन जापान में कोरोना वायरस का एकमात्र अधिकृत टीका है। जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने शनिवार को कहा कि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को पहले संदेह था कि फाइजर वैक्सीन से एलर्जी हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »