20 Apr 2024, 00:07:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने कोरोना का तीसरा वैक्सीन कराया पंजीकृत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2021 12:08AM | Updated Date: Feb 21 2021 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस ने कोरोना वायरस के खिलाफ तीसरा वैक्सीन ‘कोवीवैक’ पंजीकृत कराया है। रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने शनिवार को इसकी घोषणा की। इस वैक्सीन को चुमाकोव रिसर्च सेंटर ने विकसित किया है। 

मिशुस्तीन ने कहा, ‘‘मैं एक बहुत अच्छी खबर से शुरुआत करना चाहता हूं, तीसरा वैक्सीन ‘कोवीवैक’ पंजीकृत हो गया है। इसे चुमाको सेंटर ने विकसित किया है। मार्च के मध्य तक घरेलू बाजार के लिए पहली 127,000 खुराक उपलब्ध होगी।’’

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ‘कोवीवैक’ की एक्सपायरेशन अवधि छह महीने है और इसे दो से लेकर आठ डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखा जा सकता है। निर्देशों के अनुसार इस वैक्सीन को गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं को नहीं लेना चाहिए। वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक के बीच दो सप्ताह का अंतर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »