28 Mar 2024, 21:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2021 12:07PM | Updated Date: Feb 19 2021 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। दक्षिण अफ्रीकी देश नाइजीरिया के डेल्टा क्षेत्र में गुरुवार को एक बस और छोटे ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक शिशु समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। संघीय सड़क सुरक्षा कोर के एक कमांडर उचेचुवु विहीओका ने बताया कि यह हादसा डेल्टा क्षेत्र के दक्षिणी स्टेट में असाबा-ईबूसा वर्री रोड पर एक वाहन की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि छोटे ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी जिसके बाद चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और वह सीधा बस से जा भिड़ा। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक शिशु समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायल लोगों को पास ही के अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »