29 Mar 2024, 03:51:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूरोपीय संघ की नई प्रवासन नीति यूनान की स्थिति को संभालने में विफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2021 12:39PM | Updated Date: Feb 16 2021 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ ने अपनी प्रवास नीतियों की कमियों को स्वीकार किया है और प्रवासन पर एक नई रणनीति को लागू करने का निर्णय लिया है,  लेकिन यह यूनान में मानवीय स्थिति में सुधार करने में सक्षम नहीं है, जहां पर काफी संख्या में प्रवासी हैं। यह कहना है कि ऑक्सफर्म चैरिटी के सलाहकार राफेल शिल्हव का। उन्होंने सोमवार को कहा कि यूरोपीय आयोग ने सितंबर में यूरोपीय संघ की प्रवासन नीतियों में सुधार के लिए प्रवासन एवं शरण पर एक नया समझौता का प्रस्ताव किया था। नया विनियमन कुशल सीमा प्रक्रियाओं को लागू करने और सभी यूरोपीय संघ के राज्यों को माइग्रेशन सिस्टम में योगदान करने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, "यूरोपीय संघ ने अपनी पुरानी नीतियों की विफलता को स्वीकार किया है। जबकि नए प्रवासन समझौते का उद्देश्य यूरोपीय संघ में जिम्मेदारी-साझेदारी को संतुलित करना है, यह पिछली कई त्रुटिपूर्ण नीतियों की नकल कर रहा है, जिसके उद्देश्य पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »