29 Mar 2024, 02:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुलिस ने निकोसिया में प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 12:44PM | Updated Date: Feb 14 2021 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एथेंस। साइप्रस की राजधानी निकोसिया में कोरोनवायरस सीमा और सरकार में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। सरकारी मीडिया के अनुसार एंटीले प्रदर्शनकारियों, वामपंथी राजनीतिक पार्टी के सदस्यों और कट्टरपंथी ग्रीन कार्यकर्ताओं ने शहर में सभाओं पर प्रतिबंध के बीच से मार्च निकाला। दैनिक अखबार फील्लेफथेरोस के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए लाठियों भांजी। पुलिस के अनुसार कोरोना वायरस नियमों को तोड़ने पर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव और ंिहसा को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। कई लोग घायल हुए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »