26 Apr 2024, 02:47:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रिपोर्टर को धमकी देने वाले व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव का इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 12:31PM | Updated Date: Feb 14 2021 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में महिला पत्रकार पामेरी के निजी जीवन की जांच और उसे मारने की धमकी देने वाले व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव टी जे डुकलो ने इस्तीफा दे दिया है। डुकलो ने शनिवार को ट्वीट कर कहा - मैं अपने व्हाइट हाउस के सहयोगियों और राष्ट्रपति जो बिडेन से शर्मिंदा और निराश हूं, और आज रात व्हाइट हाउस के संचार नेतृत्व के साथ एक चर्चा के बाद मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और प्रशासनिक अवकाश से नहीं लौटूंगा। उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को श्री डुकलो को एक महिला रिपोर्टर को धमकी देने के बाद एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था और वापस लौटने पर उन्हें पत्रकारों के साथ काम नहीं करने दिया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »